Pages

28 June 2020

तिल की स्तिथि से आप भाग्य की स्तिथि का अंदाजा लगा सकते हैं।

1.गुरु पर्वत पर तिल:  विवाह में देरी होती है  लेकिन विवाह होने के बाद जीवन में पूर्ण सफलता मिलती है।

2.शनि पर्वत पर तिल: प्रेम में बदनामी होती है, दुखमय गृहस्थ जीवन रहता है व पति पत्नी में से एक के आग में जलकर समाप्त होने की संभावना रहती है।

3.सूर्य पर्वत पर तिल: समाज में निंदनीय कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ता है और प्रतिष्ठा को धक्का लगता है।

4.बुध  पर्वत पर तिल: ऐसे व्यक्ति कुली व धोखेबाज होते हैं और इनको व्यापार में हानि होती है।

5.राहू  पर्वत पर तिल: योवनावस्था में आर्थिक हानि होती है।

6.केतु  पर्वत पर तिल: ऐसे लोगों का बचपन दुखमय रहता है।

7.चंद्र पर्वत पर तिल: ऐसे लोगों के विवाह में विलम्ब होता है और जलाघात की संभावना बनी रहती है।

8.कनिष्ठाअंगुली पर तिल: ऐसे लोगों को व्यापार में हानि होती है।

9.अनामिका अंगुली पर तिल: ऐसे लोगों को भी व्यापार में हानि होती है।

10.तर्जनी अंगुली पर तिल: ऐसा तिल होने पर नौकरी से पद त्याग करना पड़ता है और बदनामी का सामना करना पड़ता है।

11.मध्यमा अंगुली पर तिल: ऐसे लोगों के भाग्य में बाधाएं आती हैं।

12.शुक्र पर्वत पर तिल: ऐसे व्यक्ति कामी होता है व गुतांगों के रोग की संभावना रहती है।

13.अंगुठे पर तिल: ऐसे लोगों को परिवारजनों से जीवन भर सहयोग मिलता है।

14.जीवन रेखा पर तिल: ऐसे लोग लम्बे समय तक टी ० बी ० के रोगी रहते हैं।

15. मस्तिक्ष रेखा पर तिल: ऐसे जातकों को सिर पर गंभीर चोट लगती है और मस्तिष्क संबंधीधी रोग होते हैं।

16. ह्रदय रेखा पर तिल: ऐसे लोग कमजोर दिल वाले होते हैं व सदमा देखने नहीं कर पाते हैं।

17. शनि/भाग्य रेखा पर तिल: हथेली के किसी भी हिस्से से शुरू होकर शनि पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा भाग्य रेखा कहलाती। क्षमा रेखा पर तिल होने से जीवन में बहुत बाधाएं आती हैं व जीवन दुर्भाग्यपूर्ण बनकर रह जाता है।

No comments: